Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियापिपरासी में महिला संवाद: गाँव की महिलाएं बनीं विकास की वाहक, रखीं...

पिपरासी में महिला संवाद: गाँव की महिलाएं बनीं विकास की वाहक, रखीं उच्च शिक्षा और रोजगार की माँग

गाँव की बेटियों के लिए डिग्री कॉलेज, किसानों के लिए गुड़ फैक्ट्री और कोल्ड स्टोरेज की माँग गूंजी महिला संवाद में

सरकारी योजनाओं की जानकारी से सशक्त हो रहीं महिलाएं, अनुभव साझा कर रहीं प्रेरणादायक कहानियाँ

महिला संवाद कार्यक्रम में गूँजी ग्रामीण महिलाओं की आवाज़ — उच्च शिक्षा, गुड़ फैक्ट्री और कोल्ड स्टोरेज की रखी मांग

बेतिया मोहन सिंह।

पश्चिम चंपारण जिले के सुदूरवर्ती पिपरासी प्रखंड में महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं और समस्याओं को स्वर दिया। जिला मुख्यालय से दूर, उत्तर प्रदेश सीमा से सटे गांधी और कबीर ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं ने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण माँगें रखीं। उन्होंने अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए पिपरासी में ही डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े।इसके अतिरिक्त, गन्ना उत्पादन को देखते हुए क्षेत्र में आधुनिक गुड़ फैक्ट्री की स्थापना की आवश्यकता जताई गई, जिससे न केवल स्थानीय किसानों को लाभ होगा, बल्कि महिलाओं को भी स्वरोजगार के अवसर मिल सके ।महिलाओं ने फल और सब्ज़ी उत्पादन के उचित मूल्य न मिलने की भी समस्या सामने रखी। उन्होंने मांग की कि एक कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जाए, जिससे उत्पादों को लंबे समय तक सुरक्षित रखकर बेहतर मूल्य प्राप्त किया जा सके और बाज़ार में मजबूरी में सस्ते दाम पर न बेचना पड़े।

पिपरासी प्रखंड के परियोजना प्रबंधक प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि महिला संवाद कार्यकम में महिलाएं एलसीडी के माध्यम से सरकारी योजनाओं कि जानकारी प्राप्त कर रही हैं और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं अपने अनुभव साझा कर दूसरों को भी प्रेरित कर रही हैं।इस संवाद कार्यक्रम ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण महिलाएं अब केवल समस्याओं की पहचान नहीं कर रहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए सुझाव भी दे रही हैं और नीतियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes