Tuesday, April 28, 2026
Homeबेतियालौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर...

लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी, हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है , जहां पत्नी द्वारा आपसी विवाद मैं पति की हत्या किए जाने की खबर है । यह घटना 26 अप्रैल 26 की रात की बताई जाती है।मिली जानकारी के अनुसार लौरिया थाना के गोबरौरा पंचायत अंतर्गत मटियरिया बंगाली कॉलोनी, वार्ड संख्या-3 निवासी अमित कुमार नमोदास (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अमुल चंद्र नमोदास के पुत्र बताए जाते हैं। इस संबंध मे मृतक के भाई ने बताया कि घटना के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पत्नी नीलम देवी ने पति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मृतक की शादी लगभग नौ वर्ष पूर्व बगहा पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा कॉलोनी में हुई थी। उनके परिवार में एक सात वर्षीय पुत्र एवं चार वर्षीय पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब तीन-चार माह पूर्व भी दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसे मायके पक्ष के हस्तक्षेप से सुलझाया गया था। बताया जाता है कि मृतक का तीन माह पूर्व हर्निया का ऑपरेशन हुआ था तथा उनकी आंखों की रोशनी भी कमजोर थी।घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जी एम सी एच बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का करण ज्ञात हो सकेगा । फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी नीलम देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes