Tuesday, April 28, 2026
Homeबेतियाजिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 30 मामलों की हुई सुनवाई।

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 30 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा।

बेतिया मोहन सिंह। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान 30 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मुद्दे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण व मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।जनसुनवाई में शाहिम मियां, कलावती देवी, मीना देवी, नितेश कुमार मिश्र, तबरेज आलम, जहांगीर अंसारी, मंजू देवी सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।यह कार्यक्रम सात निश्चय-3 के तहत चलाए जा रहे सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।जनसुनवाई के दौरान उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, अहमद अली, नगमा तबस्सुम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes