


बेतिया मोहन सिंह।
सोमवार को नगर के मीना बाजार स्थित नगर निगम प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ सड़क अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस मौके पर सदर एसडीएम एवं एसडीपीओ-1 के साथ-साथ कई प्रशासनिक दंडाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमणकर बनाए गए झोपड़ी नुमा एवं पक्का दुकान बुलडोजर से गिरा दिया गया। इस क्रम में प्रशासन को दुकानदारों का भारी आक्रोश एवं विरोध का सामना भी करना पड़ा। बताते चले कि सूत्रों के अनुसार नगर निगम द्वारा 85 अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस दिया गया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद ही अतिक्रमण मुफ्त कराया गया।


