


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार (आर्म्स) के साथ वायरल हुए वीडियो और फोटो के मामले में मझौलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्म्स एक्ट में दर्ज मामले में पुलिस ने लगातार छापेमारी कर तीनों आरोपितों को उनके-अपने घरों से गिरफ्तार किया। हैं
गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकुंद कुमार, पिता जयराम शर्मा, निवासी श्रीपुर विशुनपुरवा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण, लक्ष्मण कुमार, पिता वचन चौधरी, निवासी माधोपुर शिवनगर, वार्ड संख्या-02 तथा बादल कुमार, पिता प्रेमनाथ सिंह, निवासी माधोपुर, थाना मझौलिया शामिल हैं।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ इन युवकों का वीडियो एवं फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान वायरल सामग्री के आधार पर तीनों की पहचान की गई और उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हैं
मझौलिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने या लोगों में भय का माहौल पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध हथियारों का प्रदर्शन या उससे संबंधित वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर साझा न करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


