Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियाबच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर आध्यात्मिक क्लास एवं हैप्पीनेस एक्टिविटीज का आयोजन

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर आध्यात्मिक क्लास एवं हैप्पीनेस एक्टिविटीज का आयोजन

बेतिया मोहन सिंह।
ब्रह्माकुमारीज-मुजफ्फरपुर से पधारे ब्रह्माकुमार अरविंद भाई द्वारा आलोक भारती शिक्षण संस्थान एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए “मेंटल हेल्थ” विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक क्लास एवं हैप्पीनेस एक्टिविटीज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अरविंद भाई ने बच्चों को सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं आत्मशक्ति को पहचानने के सरल और प्रभावी तरीके बताए। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिकता के माध्यम से विद्यार्थी अपने मन को शांत रखकर जीवन में सफलता और खुशी दोनों प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न हैप्पीनेस एक्टिविटीज के माध्यम से बच्चों को आनंद, आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाने के अभ्यास कराए गए।
कुछ बिंदुओं पर प्रकाश डालें

** अपने जीवन में लक्ष्य 🎯 ना चुनाव अभी करे:- इसे समझने में बच्चों को काफ़ी सरल उपाय सुझाए गए **

** एजुकेशन के महत्व और गुरु शिष्य परंपराओं जो आज के समय में ख़त्म होती जा रही हैं , उसपे प्रकाश 💡 डालते हुए बच्चों को अपने महापुरुषों की जीवन कहानी सुनाने और पढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया गया **

मैं आत्मा हूँ, शरीर नहीं: इस समझ से आत्म-सम्मान और स्थिरता बढ़ती है।

विचारों की शक्ति: सकारात्मक सोच से मन शांत और मजबूत बनता है।

मेडिटेशन (राजयोग): नियमित ध्यान से तनाव कम होकर एकाग्रता बढ़ती है।

वर्तमान में जीना: बीते कल और आने वाले कल की चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान देना।

स्वयं से संवाद (सेल्फ-टॉक): अपने मन से सकारात्मक बातें करना मानसिक शक्ति को बढ़ाता है।

कृतज्ञता (Gratitude): हर परिस्थिति में आभार व्यक्त करने से खुशी का अनुभव बढ़ता है।
** सोशल मीडिया और मोबाइल से ज़्यादा देर तक यूज़ करने से होने वाले मानसिक तनाव के बारे मे भी जागरूक कराया गया!**

** सभी बच्चों को नशीली चीज़ों से दूर रखने की सलाह देते हुए सबको सपथ भी कराया गया **

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रीना बहन, आलोक भारती के प्रिंसिपल दिवाकर पांडे, डायरेक्टर मैम एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी से आए हुए सदस्यगन एवं अन्य गुरुजनों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना रहा। विद्यार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes