Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतिया20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित व चुलाई शराब...

20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित व चुलाई शराब बरामद

बेतिया मोहन सिंह। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान 27 अप्रैल 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर एक महिला सहित सहित कुल 20 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में जावा कियित गुड़ घोल एवं चुराई शराब नष्ट कर दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया किमझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लालसरैया, बखरिया तथा नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर जंगल सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान 3760 किलोग्राम जावा कियित गुड़ का घोल तथा 280 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया।लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना अनुसार गुप्त सूचना में वर्णित महिला के घर छापेमारी टीम पहुँची तो पुलिस कि आने की भनक लगते ही महिला मुन्नी देवी, उम्र 40 वर्ष, पति राजकुमार उराँव, सा०-बहुअरवा, वार्ड-02, थाना-लौकरिया, अपने घर से निकल कर हाथ में एक एल्मुनियम का तशला लेकर भागने का प्रयास करने लगी जिसे महिला बलों द्वारा पकड़ी गई। विधिवत तलाशी लेने पर उक्त महिला के तशले से पन्नी में बंधा हुआ 1 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 649/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ही गश्ती के क्रम में एक व्यक्ति जितेन्द्र मुशहर, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व० विश्वनाथ मुशहर, सा० गोबरहिया, वार्ड-02, थाना-लौकरिया अपने हाथ में प्लास्टिक का जरकिन लिए हुए पुलिस वाहन को देखते भागने लगा जिसे संदेह के आधार पर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति का विधिवत तलाशी लेने पर प्लास्टिक के जरकिन से करीब 25 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 650/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल 20 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes