Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियाजिलाधिकारी ने प्रखंड, अंचल कार्यालय, गौनाहा, मैनाटांड़ एवं सिकटा का किया औचक...

जिलाधिकारी ने प्रखंड, अंचल कार्यालय, गौनाहा, मैनाटांड़ एवं सिकटा का किया औचक निरीक्षण

रेफरल अस्पताल, गौनाहा तथा मॉडल थाना पुरुषोत्तमपुर का भी हुआ निरीक्षण

बेतिया मोहन सिंह।

जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज प्रखंड, अंचल कार्यालय, गौनाहा, मैनाटांड़ एवं सिकटा का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही रेफरल अस्पताल, गौनाहा तथा मॉडल थाना पुरुषोत्तमपुर का भी निरीक्षण किया।

ब्लॉक, अंचल निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय के सभी कार्यों को ससमय निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय। लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादित कराएं। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन को लेकर सभी तैयारियां त्रुटिरहित कराना सुनिश्चित करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का समय पर अनुपालन होना चाहिए। विगत निर्वाचन के दौरान जिन समस्याओं के कारण वोटिंग परसेंटेज कम रहा या बहिष्कार की सूचना प्राप्त हुई थी, उसका तुरंत निराकरण करने की दिशा में कार्रवाई करें। सम्बंधित विभाग को ही संबंधित कार्य करना है। प्रतिवेदन भेजें ताकि विभाग को ससमय प्रतिवेदित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि राजस्व संबंधित कार्यों को समय पर निष्पादित कराएं। भूमि विवाद संबंधित मामलों के निष्पादन में विभागीय दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

रेफेरल अस्पताल, गौनाहा के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने एमओआईसी तथा हेल्थ मैनेजर को मरीजों की समुचित चिकित्सा का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया मरीजों को सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। अस्पताल द्वारा जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने में कोताही बरतने की शिकायत की गयी, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को जांच करते हुए एक-एक आवेदन का निस्तारण कराने में निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज को उक्त कार्य का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दिया कि किसी भी प्रकार की अवैध उगाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुरुषोत्तमपुर थाना निरीक्षण के क्रम में सभी प्रकार की पंजियों को अपडेट रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभागीय निर्देश के अनुपालन में तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही रात्रि गश्ती पर विशेष फोकस करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes