Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियापहले आइएएस नगर आयुक्त के पदस्थापन से तेज होगी विकास कार्यों की...

पहले आइएएस नगर आयुक्त के पदस्थापन से तेज होगी विकास कार्यों की रफ्तार: गरिमा

नगर निगम के नवागत प्रथम आईएएस नगर आयुक्त का महापौर व अन्य सबने किया पुरजोर स्वागत,

सामान्य अधिक वर्षा और मानसून के पहले ही आने के अनुमान को नालों की युद्ध स्तर उड़ाही का निर्णय,

बोले नए नगर आयुक्त योजनाओं में समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण कार्य नगर निगम की होगी प्राथमिकता,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक महापौर के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के आरंभ होने से पहले पहले नवागत प्रथम आइएएस नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी का महापौर गरिमा देवी सिकारिया व अन्य के द्वारा पुरजोर स्वागत किया गया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि युवा व प्रथम आइएएस नगर आयुक्त के पदस्थापन से हमारे संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी।
इसके साथ ही महापौर ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने इस वर्ष का मानसून जल्दी आने और सामान्य से अधिक वर्षा होने पूर्वानुमान जारी किया है। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन को भी संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र की नालियों की विशेष सफाई और मुख्य नालों की युद्ध स्तर उड़ाही का के कार्य को तेज गति से पूरा करना होगा। चर्चा में शामिल होते हुए नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि स्वीकृत विकास योजनाओं को पूरा करने की समयबद्धता और कार्य में मानक गुणवत्ता नगर निगम प्रशासन की प्राथमिकता होगी। चर्चा के क्रम में महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नालों के निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने और पीसीसी सड़क और नालियों का निर्माण सर्वे मैप के आधार सड़कों के अंतिम सिरे पर कराने का संकल्प दोहराया। बैठक के लिए निर्धारित एजेंडे पर चर्चा के क्रम में वेंडिंग जोन बनाने, गर्मी के जारी मौसम को लेकर प्याऊ की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के साथ नगर निगम बोर्ड से पारित योजनाओं के जारी कार्यान्वयन को और तेजी लाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की चर्चा में रोहित कुमार सिकारिया, मनोज कुमार, दीपक कुमार, इंद्रजीत यादव, शकीला खातून, अफ़रीना खातून आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes