Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियावाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक और बाघ की मौत, वन विभाग में...

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक और बाघ की मौत, वन विभाग में मचा हड़काम

बेतिया मोहन सिंह।

VTR में गुरुवार 29 मई 25 को एक बाघ की मौत हो गई ठोरी वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट संख्या 56 में नर बाघ का शव बरामद किया गया। इससे पहले 21 मई को दोन क्षेत्र में भी एक युवा बाघिन की संदिग्ध मौत हुई थी। लगातार हो रही इन ममौतोंने VTR में बाघों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जो एक चिंता का विषय है।

आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

प्रमंडल 2 के DFO पियूष बरनवाल ने बताया कि ‘सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह मौत दो बाघों के आपसी संघर्ष का नतीजा हो सकता है।

बीते सालों में कई बाघों की गई जान

VTR में बाघों की मौत कोई नई बात नहीं है। बीते एक दशक में दर्जनों बाघ आपसी संघर्ष, शिकार और हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

2013: मदनपुर वनक्षेत्र में और नौरंगिया दोन में दो बाघों की मौत (आपसी संघर्ष)।

2014: दो बाघों की मौत, एक आपसी भिड़ंत में।

2015: वाल्मीकिनगर-पनियहवा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर बाघिन की मौत।
2013: मदनपुर वनक्षेत्र में और नौरंगिया दोन में दो बाघों की मौत (आपसी संघर्ष)।

2014: दो बाघों की मौत, एक आपसी भिड़ंत में।

2015: वाल्मीकिनगर-पनियहवा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर बाघिन की मौत।

2016: दो बाघों की खाल शिकारियों से बरामद; फरवरी में एक बाघ का शव मिला।

2018-2019: दो बाघों की आपसी संघर्ष में मृत्यु।

2021: 31 जनवरी: गोबर्धना वन रेंज में बाघ की मौत (वर्चस्व की लड़ाई)। 13 अक्टूबर: मांगुराहा रेंज में बाघ का शव मिला (संघर्ष में मौत)। 12 दिसंबरः चकरसन मानपुर में खेत में मृत पाई गई बाघिन ।

2022: 5 जनवरी: कालेश्वर मंदिर परिसर में आठ माह की मादा शावक की मौत।

एक महीने में 2 बाघों की मौत

पिछले कुछ सालों में VTR में बाघों की संख्या भले बढ़ी हो, लेकिन मौतों की दर भी चिंता का विषय बन चुकी है। वन्यजीव विशेषज्ञ मानते हैं कि ‘अगर एक ही महीने में दो बाघों की मौत हो रही है, तो यह सिर्फ प्राकृतिक घटना नहीं हो सकती है। कहीं न कहीं मानव हस्तक्षेप, सीमित टेरिटरी या निगरानी की कमी इसका कारण बन सकती है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes