Wednesday, June 24, 2026
Homeबेतियामझौलिया में मतदान केंद्र के अंदर EVM का वीडियो वायरल, प्रशासन की...

मझौलिया में मतदान केंद्र के अंदर EVM का वीडियो वायरल, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनवरिया पंचायत में एक वीडियो सोशल मीडिया पर कल 11नवंबर की देर शाम करीब 7बजे से तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मतदान केंद्र के अंदर का है, जहां EVM मशीन के पास “RJD Lover” लिखा दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सत्यम यादव नामक सोशल मीडिया आईडी से वायरल किया गया है।

गौरतलब है कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना सख्त रूप से प्रतिबंधित था, बावजूद इसके किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल अंदर ले जाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। इससे जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जिला प्रशासन और मझौलिया थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes