Wednesday, June 24, 2026
Homeबेतियाबेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर फूटा नल-जल पाइप, राहगीरों को भारी परेशानी

बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर फूटा नल-जल पाइप, राहगीरों को भारी परेशानी

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित लाल सरैया थैलेसरी चौक वार्ड नंबर 2 में नल-जल योजना की पाइपलाइन फूट जाने से आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार पानी बहने से कीचड़ फैल गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक किसी प्रशासनिक अधिकारी या संबंधित विभाग के कर्मियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।

लोगों ने बताया कि पाइपलाइन के फटने से पानी की बर्बादी तो हो ही रही है, साथ ही सड़क भी धीरे-धीरे टूटने लगी है। इसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है ताकि सड़क पर आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सके और पानी की बर्बादी रुके। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes