Friday, June 19, 2026
Homeबेतिया8.88 करोड़ से होगा मनुआ पुल हाइवे से जमादार टोला होते कालीबाग...

8.88 करोड़ से होगा मनुआ पुल हाइवे से जमादार टोला होते कालीबाग थाना तक डबल लेन पीसीसी रोड और आरसीसी का नाला:गरिमा

एक साल में निर्माण पूरा होने के बाद अगले सात साल तक इसके मेंटेनेंस करने की अनिवार्य शर्त का पालन करेगी चयनित निर्माण एजेंसी,

बोलीं महापौर सघन शहरी क्षेत्र में आवागमन का एक सुगम विकल्प वाला यह डबल लेन रोड और नाला निर्माण की स्वीकृति मेरे इस कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि 8.88 करोड़ से स्वीकृत मनुआ पुल के 727 हाइवे से जमादार टोला होते कालीबाग थाना तक डबल लेन पीसीसी रोड और आरसीसी का नाला का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत स्वीकृत इस योजना को बिहार राज्य शहरी आधारभूत संरचना निर्माण निगम की देख देख पूरा किया जाना निर्धारित रहेगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आज आपके माध्यम से अपने बेतिया नगर निगम वासियों से एक और खुशखबरी साझा करते हुए मैं आकंठ आह्लादित हूं। क्योंकि नगर निगम क्षेत्र में मनुआ पुल के एनएच 727 से जमादार टोला होकर कालीबाग थाना के समीप तक के डबल लेन पीसीसी रोड और आरसीसी नाला निर्माण की योजना शुरू होने वाली है। इस कार्य को पूरा करने के लिए बिहार राज्य शहरी आधारभूत संरचना निर्माण निगम के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा कुल एक साल अर्थात 12 माह की समय सीमा निर्धारित की गई है। चयनित निर्माण एजेंसी के लिए पूरे सात साल तक इसके मेंटेनेंस की अनिवार्य शर्त सरकारी नियम के आधार पर निर्धारित की जाएगी। महापौर ने बताया कि नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र में आवागमन का एक बेहतर विकल्प बनने वाली इस डबल लेन पीसीसी रोड और आरसीसी नाला निर्माण पर कुल 8.88 करोड़ से भी अधिक की लागत आना निर्धारित है। इसके लिए आप सब भाई बहनों को मैं हार्दिक बधाई देना चाहती हूं। क्योंकि आप सबके विश्वासपूर्ण निरंतर सहयोग से मेरी एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण तक पहुंची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes