बेतिया मोहन सिंह।
01 दिसंबर 25 को पुलिस अधीक्षक , पश्चिमी चंपारण बेतिया के द्वारा बानूछापर थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस एवं थाना परिसर का विधिवत निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न पंजी यथा अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी, एवं अन्य पंजियो में की गई प्रविष्टी का अवलोकन किया गया साथ ही बहुत दिनों से लंबित हत्या लूट एवं अन्य शीर्ष कांडों से संबंधित कांडों का समीक्षा करते हुए उपरोक्त कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी कर निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – 01, थानाध्यक्ष बानूछापर थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।


