Sunday, June 21, 2026
Homeबेतियामझौलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो चरस के साथ चार...

मझौलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चरस तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, माधोपुर स्थित बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग पर पुलिस टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में चार युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 20 किलो चरस बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त चरस की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। यह जानकारी डीएसपी विवेक दीप एव थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान कर रही है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बरामद चरस को सुरक्षित रखकर मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes