Sunday, June 21, 2026
Homeबेतियाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा, पश्चिम चम्पारण में आयोजित हुआ योग...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा, पश्चिम चम्पारण में आयोजित हुआ योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली

बेतिया मोहन सिंह।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सहारा, पश्चिमी चंपारण में एक दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आश्रम में निवासरत सभी वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। योग शिविर में योग प्रशिक्षक के रूप में योग गुरु पांडे धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा एवं ईश्वर स्मरण के साथ हुई। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया। योग सत्र के दौरान अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, पाचन क्रिया, मानसिक शांति एवं शारीरिक स्फूर्ति के लिए लाभकारी हैं।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर, गृह चिकित्सक डॉ. रवि पांडे, सचिन आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट प्रभात झा , लेखपाल रितिक कुमार गुप्ता, एनसीसी कैडेट्स की टीम तथा आश्रम के सभी कर्मी उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम का संचालन उमंग बाल विकास आवासीय विकलांग प्रशिक्षण संस्थान, पटना द्वारा किया जाता है।

कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ नागरिकों, आश्रम कर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति रैली निकाली तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes