Sunday, June 21, 2026
Homeबेतियाजी एम सी एच मैं समाचार संकलन करने गए पत्रकारों के साथ...

जी एम सी एच मैं समाचार संकलन करने गए पत्रकारों के साथ हुई दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर सौंपेगा एक ज्ञापन

बेतिया मोहन सिंह।
जिले के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को वरीय पत्रकार मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीते दिनों गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में समाचार संकलन करने गए पत्रकारों के साथ मेडिकल कॉलेज के इंटर्न छात्रों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। पत्रकारों ने कहा कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, बावजूद जीएमसीएच में आए दिन मरीज व उनके परिजनों के साथ हो रही मारपीट की घटनाएं न केवल निंदनीय है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की कलई खोलने वाली हैं।हद तो यह है कि आए दिन गुंडई पर उतारू इंटर्न अब पत्रकारों से भी उलझनें लगे हैं। पत्रकारों के साथ हुई मार-पिटाई व उनके मोबाइल छीनने की घटना जीएमसीऐच में व्याप्त अराजकता को दिखा रही है। जीएमसीएच इंटर्न्स का खौफ इतना है कि बार-बार घटना के बावजूद अस्पताल व जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

डीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल,जांच कमेटी गठित करने की रखी जाएगी मांग

बैठक में पत्रकार हित में कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें मुख्य रूप से पत्रकारों से हुए दुर्व्यवहार व मारपीट की उच्च स्तरीय जांच, दोषी इंटर्न पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने व पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग शामिल रही।इसको लेकर पत्रकारों का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। पत्रकारों ने कहा कि जीएमसीएच में इंटर्न की
गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है। प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करता है तो पत्रकार चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में सुधीर कुमार, सुनील आनंद, कृष्णकांत मिश्र, गणेश वर्मा, शकील अहमद, श्रीनिवास गौतम, रमेंद्र गौतम, सुमित कुमार, छोटेलाल भगत, कैलाश कुमार, जितेन्द्र कुमार, मुन्ना राज, अजय कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes