Sunday, June 21, 2026
Homeबेतियानौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत दो समुदायों के बीच हुई मारपीट हुआ चाकू...

नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत दो समुदायों के बीच हुई मारपीट हुआ चाकू बाजी में एक गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।
20 जून 26 को समय 12:30 बजे नौतन थानाध्यक्ष को कुजंलही गांव में दो समुदायों के बीच मारपीट एवं चाकूबाज़ी होने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के पश्चात नौतन थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया जाता है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मामले की जांच पड़ताल की गई है।

जाँच के क्रम में पता चला कि 19 जून 26 की रात्रि को गांव में बारात आया था जिसमें कुछ युवकों द्वारा नाच गान को लेकर विवाद हुआ। उसी विवाद के कारण राजबाबू हवारी पे0 सत्तार हवारी के द्वारा हीरामन चौधरी पे0 सरल चौधरी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया ।

नौतन थाना द्वारा मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है तथा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes