

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत मे विभिन्न पंचायतों में बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभागीय टीम ने अलग-अलग गांवों में निरीक्षण कर पिछले एक माह में कुल 30 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह जानकारी कन्या विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीम को क्षेत्र में भेजा गया, जहां बिना मीटर, कटिया केबल तथा अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने के मामले सामने आए।उन्होंने बताया कि 26 नवंबर से 28 नवंबर तक की जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं ने चोरी की विद्युत उपयोग का अलग-से बिल बनाया गया। विभाग ने चेतावनी दी है कि जो भी उपभोक्ता अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मझौलिया थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। कन्या विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेज किया जाएगा ताकि प्रखंड क्षेत्र में बिजली की हानि को रोका जा सके तथा उपभोक्ताओं को नियमित और गुणवत्ता युक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से मीटर लगवाएं और बिजली चोरी से दूर रहें।


