


बेतिया मोहन सिंह।
बिहार बोर्ड ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है और इस बार भी टॉपर की झड़ी लग गई है।इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए टॉप रैंक हासिल किया है। बेतिया के नौतन स्थित भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी की छात्रा ने बिहार टॉपर की हैं । 489 अंक लाकर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। आगे चलकर नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती है अंशु । अपने सफलता का श्रेय मुख्य रूप से अपनी बड़ी बहन पूजा कुमारी
जो प्राइवेट शिक्षक है उसको देती है।


