

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। मतदान के दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रखंड विकास अधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार निर्धारित समय तक कुल 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती रही तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे दरोगा सोनू कुमार, संतोष कुमार सिंह, विवेक कुमार पुरुषोत्तम पांडेय तथा चौकीदार लाल बाबू यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे।
चुनाव के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर मतगणना एवं चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है।


