Friday, June 19, 2026
Homeबेतियागंडक नदी में नाव पलटने से दो लड़कियां लापता, तलाश जारी है

गंडक नदी में नाव पलटने से दो लड़कियां लापता, तलाश जारी है

बेतिया मोहन सिंह।
बैरिया प्रखंड अंतर्गत गंडक नदी में हुई नाव दुर्घटना में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की खोज के लिए एनडीआरफ एवं गोताखोरों को लगाया गया है। लेकिन अभी तक लापता ग्रामीणो को बरामद नहीं किया जा सका है। यह घटना सोमवार 1 दिसंबर 25 की शाम 5:30 बजे की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार डुमरिया गांव के 10 15 किसान एक छोटी नाव पर सवार होकर गंडक उस पर अपनी खेती बाड़ी देखकर तथा घास काटकर अपने घर लौट रहे थे। तभी कोइरपट्टी
गंडक घाट के पास एक बड़ी नाव से छोटी नाव के टकराकर पलट गई और छोटी नाव पर सवार सभी लोग डूब गए। बड़े नाव पर सवार नाभिकों एवं ग्रामीणों ने लोगों को बचा लिया। लेकिन दो ग्रामीण लापता बताए जाते हैं। लापता लोगों में रमेश कुमार की 8 वर्षीय पुत्री रौनक एवं धर्म यादव की पुत्री 17 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes