बेतिया मोहन सिंह।
मझौलिया थाना क्षेत्र के रत्नमाला गांव में पूर्व से दर्ज कांड संख्या 635/25 से जुड़े मामले को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जानकारी के अनुसार सुलेमान देवान की पुत्री को पड़ोसी अमेरिका महतो के पुत्र श्यामबाबू द्वारा भगाए जाने का मामला दर्ज है। इसी प्रकरण को लेकर आज सुलेमान मियां के पुत्र आज़ाद आलम और अमेरिका महतो के पुत्र राम बाबू के बीच विवाद बढ़ गया, जिसमें धक्का-मुक्की के दौरान राम बाबू की चाची के पैर में चोट लग गई।
घटना के उपरांत मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
प्रशासन ने आमजन किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने का आग्रह किया है


