Tuesday, June 23, 2026
Homeबेतियाचालू माह के अंत तक में ही पूरा करें शहीद पार्क का...

चालू माह के अंत तक में ही पूरा करें शहीद पार्क का गुणवत्तापूर्ण सौंदर्यीकरण:गरिमा

योजना के लिए जारी कार्यादेश की समयसीमा पूरी हो जाने के बावजूद कार्य अधूरा मिलने पर सख्त हुईं महापौर,

शहीद स्मारक के लाइटिंग युक्त शेड बनाने, मूर्तियों की मरम्मती, ग्रिलिंग और पेटिंग अविलंब करें पूरा,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर के ऐतिहासिक शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण की जारी योजना का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर का यह शहीद स्मारक पूरे जिला के लिए ऐतिहासिक धरोहर है।इसकी बदहाली को लेकर नगर निगम बोर्ड के द्वारा इसके जीर्णोद्धार हेतु प्रतिमाओं के ऊपर लाइटिंग युक्त शेड बनाने, क्षतिग्रस्त मूर्तियों की मूल स्वरूप में मरम्मती, ग्रिलिंग और पेटिंग की अविलंब योजना को चालू नवंबर माह में ही अचूक रूप से पूरा करने का आदेश महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा अभियंता को दिया गया। उन्होंने कहा कि चालू माह के अंत तक में ही इस महत्वपूर्ण योजना को पूरा करना अनिवार्य है। इस क्रम में महापौर ने कहा कि शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण जैसी महत्वपूर्ण योजना में गुणवत्तापूर्ण तरीके पूरा करने का आदेश दिया।
इस क्रम में महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि योजना के लिए जारी कार्यादेश में निर्धारित समयसीमा पूरी हो जाने के बावजूद कार्य अधूरा रह जाना गंभीर बात है अगर चालू महीने में ही इस योजना को पूरा नहीं किया गया तो इसकी जिम्मेदारी तय कर के कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes