


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया। प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार के दिन बिजली चोरी रोकथाम अभियान के तहत बिजली विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 26 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीओ विकास कुमार और जेई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त जांच में कई उपभोक्ताओं को बाईपास कर अवैध तरीके से बिजली उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि मझौलिया प्रखंड के लालसरैया पंचायत में रामजी प्रसाद, माधो प्रसाद, हरी राम, पसपति देवी, दिनेश प्रसाद, सिकंदर साह, राजकुमार साह, साह मोहम्मद सहित कई लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया। वहीं सेनुअरिया पंचायत के हिरामन महतो और चनायन बांध पंचायत के बिचण्डी पटेल, ब्रजभूषण शाही, आभा शाही, सोनू पासवान, रामजी सिंह, रामएकबाल पासवान, भिखारी पासवान और सोनू पासवान पर भी अवैध कनेक्शन ले बिजली जलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।इसी तरह नौतन प्रखंड में भी विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 9 लोगों को बिजली चोरी में संलिप्त पाया गया। विभाग द्वारा इन सभी पर कानूनी कार्रवाई के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि चोरी की बिजली से जहां सरकार को राजस्व की भारी क्षति होती है, वहीं क्षेत्र में ओवरलोड बढ़ने से आम उपभोक्ताओं को भी बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और पकड़े जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियमित बिल भुगतान कर वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें।


