

पत्रकारों का एक शिष्ट मंडल जिलाधिकारी से मिलकर सौंपा एक विज्ञापन
एक उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की किया मांग
बेतिया मोहन सिंह।
पत्रकारों की एक शिष्ट मंडल जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण तरनजोत सिंह से मिलकर
जी एम सी एच बेतिया में पत्रकारों के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अवगत कराते हुए एक 6- सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में एक उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच करने व अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का जांच कराने और दोषी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही घटना के समय उपस्थित अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर डी के मिश्रा व डॉ राजेश कुमार की सलिप्तता और भूमिका की जांच कर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करने तथा नगर थाना अध्यक्ष की भूमिका की भी जांच कर उन्हें निलंबित करने की मांग की गई है। जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई करने के आश्वासन दिया है। वही ज्ञापन की प्रतिलिपि पत्रकारों ने नवागत वारियर पुलिस अधीक्षक से भी मिल कर दिया तथा इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष की भूमिका की जांच कराकर पुणे निलंबित करने की मांग किया। प्रतिनिधि मंडल में पत्रकार कृष्णकांत मिश्रा, सुधीर कुमार, गणेश वर्मा, मोहन सिंह, और किशोर तिवारी ,शकील अहमद, रोहित पाठक, सुमित कुमार, मनोज गुप्ता, विनोद गुप्ता, संतोष कुमार आदि शामिल थे।


