Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियागांव के लाल ज़ैद खान ने मैट्रिक में 85% अंक लाकर ज़िले...

गांव के लाल ज़ैद खान ने मैट्रिक में 85% अंक लाकर ज़िले का नाम किया रौशन।

बेतिया ( मोहन सिंह )।
पश्चिम चंपारण ज़िले के साठी थाना क्षेत्र के राय बरवा निवासी जमाल खान के पुत्र ज़ैद खान ने मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 85% अंक प्राप्त कर अपने ग्रामीण क्षेत्र समेत पूरे ज़िले का नाम रौशन किया है । एक प्रश्न के जवाब में ज़ैद ने बताया कि आगे भारतीय प्रशानिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। उसने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पठन पाठन की सीमित सुविधा के बावजूद भी कड़ी मेहनत के बाद इतना अंक प्राप्त हो पाया है । आगे उसने बताया कि भविष्य में और कड़ी मेहनत कर ज़िला समेत पूरे देश का नाम रौशन करूंगा । उसने इस सफलता का मुख्य श्रेय अपने माता पिता एवं शिक्षकों को दिया।
ज़ैद की इस सफलता से गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है । सभी इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes