

अपने अध्यक्षीय संबोधन में बोलीं महापौर नगर निगम के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को आधार मानकर बजट को किया गया है तैयार,
बजट को बताया पूर्ववर्ती वर्ष का कार्यानुभव और समग्र विकास की विशद संभावनाओं व अवधारणा पर आधारित,
बेतिया मोहन सिंह। महापौर गरिमा देवी शिकारिया द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए तैयार बजट को अंतिम रूप देकर पारित करने के लिए नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक का आयोजन शनिवार को कर प्रस्तुत किया गया। बैठक को अपने अध्यक्षीय संबोधन में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि वर्ष 2025- 26 के लिए कुल 5 अरब 27 करोड़ 43,77557 का बजट पारित होने को लेकर संपूर्ण नगर निगम के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मूलतः यह बजट नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को आधार मानकर तैयार किया गया है। हमारे बजट को पूर्ववर्ती यानी जारी वर्ष का कार्यानुभव, विभिन्न आधार पर समग्र विकास की विशद संभावनाओं अवधारणा पर आधारित है। जिसको सरकारी और विभागीय नियमन की परिधि में रहते हुए तैयार किया गया है। इसकी विस्तार से जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि हमारे समग्र शहरी क्षेत्र की सभी मुख्य एवं प्रधान सड़कों का निर्माण एवं रिपेयरिंग इसके प्रारूप का मूल स्वरूप है। इसके अलावा 200 बेघर परिवारों के लिए आवास, परमानेंट ठंडा पानी देने वाले प्याऊ, शहर के पोखरों और कुओं की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण, बेतिया राज के धरोहरों को का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण, संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में पिंक टॉयलेट का निर्माण, चौक चौराहा का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक एवं विवाह भवन निर्माण, बस स्टैंड का सौंदर्यकरण, वैज्ञानिक तरीके से कचरा निष्पादन, शहरी पेयजल योजना, वृक्षारोपण, नालों का निर्माण, स्वास्थ्य सुविधा केंद्र, स्वच्छ एवं सुंदर निगम, हर घर के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को मूल प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। बैठक का संचालन नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने किया।


