Tuesday, April 21, 2026
Homeबेतियाजगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू से मार कर की गई हत्या के...

जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू से मार कर की गई हत्या के मामले में 6 लोग गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू मार कर एक युवक की गई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन विधि विरुद्ध किशोर सहित 6 रोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ -2 रजनीश कांत प्रियदर्शी में बताया कि
28 जनवरी26 को समय 1.00 बजे थानाध्यक्ष जगदीशपुर को यह सूचना मिली कि हरदिया मन में आपसी विवाद में एक युवक पप्पु साह, पिता छोटेलाल शाह, ग्राम खड्‌डा बंगला टोला, थाना नौतन को चाकु मार दी गई है। सूचना के उपारान्त थानाध्यक्ष जगदीशपुर के द्वारा घायल युवक को 112 की गाड़ी से जी०एम०सी०एच० बेतिया ले जाया गया जहाँ ईलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के कारणों की जाँच पड़ताल की गई। प्रारंभिक जॉच में आपसी पट्टीदारों के नवयुवकों के बीच प्रेम-प्रसंग के कारण विवाद प्रतीत होना पाया गया। इसी विवाद के कारण मृतक को जगदीशपुर थाना के हरदिया मन बुलाकर चाकु मार दिया गया तथा उसका मोटरसाईकिल भी अभियुक्तों द्वारा गायब कर दिया गया। इस मामले में जगदीशपुर थाना कांड सं०-24/26 दिनांक-29.01.26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गई तथा संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की गई। इसी क्रम में ज्ञात हुआ कि मुख्य अभियुक्त नेपाल भागने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक का उनकी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी अभियुक्तों को हो गई थी तथा पूर्व में भी एक लड़की से उसके प्रेम-प्रसंग को लेकर कुछ लोगों को मृतक से नाराजगी थी। इसी कारण इन सभी लोगों के द्वारा एक साजिश के तहत तीन विधि-विरूद्ध किशोर को अपने मेल में लेकर उन्हें 5000/रू० एवं चाकु उपलब्ध कराया गया तथा उनसे चाकु से हमला कराकर हत्या कर दी गई।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

  1. विधार्थी साह, सा० खड्‌डा बंगला टोला, थाना नौतन।
  2. मेघु साह, पे० रामायण साह, सा० खड्‌डा बंगला टोला, थाना नौतन।
  3. उत्तम कुमार, पे० ओमप्रकाश पटेल, सा० सनसरैया, थाना बेतिया मुफ्फसिल।
  4. तीन विधि-विरुद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया।

जप्त सामान का विवरण :-

  1. एक चाकु
  2. मृतक का मोटरसाईकिल बरामद

छापामारी दल के सदस्य

रजनीश कान्त प्रियदर्शी, अनु० पुलिस पदाधिकारी सदर-2

प्रमोद कुमार पासवान, पु०नि० सह थानाध्यक्ष, नौतन

सौरभ कुमार, पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, जगदीशपुर थाना

उमेश कुमार, पु०अ०नि०, जगदीशपुर थाना

बंटी कुमार, स०अ०नि०, जगदीशपुर थाना नौतन एवं जगदीशपुर थाना रिर्जव गार्ड के सिपाही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes