Saturday, August 1, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया में साइबर ठगी के आरोप में युवक गिरफ्तार, तीन एटीएम कार्ड...

मझौलिया में साइबर ठगी के आरोप में युवक गिरफ्तार, तीन एटीएम कार्ड व दो मोबाइल जब्त

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया /बेतिया पुलिस के निर्देशानुसार मझौलिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। 04 मार्च संध्या गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया थाना क्षेत्र के मझौलिया चीनी मिल गेट के पास छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुर्शेद आलम (25 वर्ष), पिता अमरुद्दीन मियां, ग्राम जोकटिया वार्ड संख्या 13, चौबे टोला, थाना मझौलिया, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस द्वारा मोबाइल फोन की जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट में पाकिस्तानी कोड (+92) से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा चैट में कई क्यूआर कोड भी पाए गए हैं, जिससे साइबर ठगी की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 247/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया, मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार, पुलिस पदाधिकारी अनुज कुमार ओझा, पीटीसी निलेश कुमार, सिपाही आनंद कुमार तथा थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes