


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया। होली पर्व को लेकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मझौलिया पुलिस ने विभिन्न पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला। थानाअध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने आम लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। थानाअध्यक्ष अमर कुमार ने बताया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। फ्लैग मार्च विभिन्न पंचायतों से गुजरते हुए बाजार क्षेत्रों तक पहुंचा, जहां पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस एसआई विकास कुमार, पुरुषोत्तम पांडे, भानु प्रकाश, अनुज कुमार ओझा, निलेश कुमार, मुकेश कुमार पासवान,सुमन झा,संजय चौधरी, हरेराम तिवारी,ऋषिकेश कुमार आदि पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ नजर आया।
मझौलिया पुलिस की इस पहल से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्ती जारी रहेगी और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


