Saturday, August 1, 2026
Homeबेतियाशॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, तीन घर जलकर राख; लाखों की...

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, तीन घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति और पशुधन का नुकसान

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर गांव के वार्ड नंबर 24 में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस अचानक हुई आगलगी की घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते उसने तीन ग्रामीणों के आशियाने को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्थानीय निवासी विजय राम, संजय राम और मु. किशोरी के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने एक घर को पकड़ लिया, जिसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई। आग की भयावहता को देखते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और चापाकल व उपलब्ध संसाधनों के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और अन्य घरों को बचाया जा सका।इस प्रशासनिक और दैवीय आपदा में पीड़ित परिवारों का भारी नुकसान हुआ है। घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, गैस सिलेंडर, बर्तन, जरूरी कागजात और नकदी समेत सारा कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा, घर में बंधी तीन बकरियां भी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गईं।प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस घटना में पीड़ितों की लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सब कुछ पल भर में स्वाहा हो जाने के कारण पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और अंचला अधिकारी डॉली कुमारी ने अग्निपीड़ितों को अविलंब तिरपाल और राशन उपलब्ध कराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes