
मझौलाया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च शाम को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर फ्रॉड की राशि का लेन-देन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान जौकटिया पंचायत वार्ड नंवर 5 निवासी असफाक आलम, सरफराज आलम तथा अरवाज आलम उर्फ रैयाजुल अली के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर ठगी मामलों से जुड़े हुए हैं और बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम को इधर-उधर स्थानांतरित करते थे।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। यह जानकारी डीएसपी विवेक दीप एव इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष अमर कुमार ने बताया हैं पुलिस ने आम लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। छापामारी दल में शामिल डीएसपी विवेक दीप,थानाअध्यक्ष अमर कुमार एस आई भानु प्रकाश अनुज कुमार ओझा, निलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे


