Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया में भीषण अगलगी, सेनवारिया गांव के 4 घर जलकर राख

मझौलिया में भीषण अगलगी, सेनवारिया गांव के 4 घर जलकर राख

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सेनवारिया गांव में आज 3 मार्च मंगलवार करीब दो बजे भीषण आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में मदन दास, सीताराम दास सहित अन्य लोगों के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटों ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes