Wednesday, June 24, 2026
Homeबेतियाकमजोर व विशेष वर्ग के युवाओं को मिलेगा स्टडी किट का लाभ।

कमजोर व विशेष वर्ग के युवाओं को मिलेगा स्टडी किट का लाभ।

15 दिसंबर तक करें आवेदन।

बेतिया मोहन सिंह।
श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा *नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम अंतर्गत कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़े वर्ग दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी से संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले को सरकार द्वारा स्टडी किट उपलब्ध कराया जायेगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि स्टडी किट हेतु योग्यता निम्न प्रकार हैः-

  1. नियोजनालय में न्यूनतम छः (06) माह पूर्व से निबंधित हो।
  2. बिहार के निवासी एवं वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम रू0 3,00,000/- मात्र होना चाहिए।
  3. अभ्यर्थी सरकारी सेवा संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा हेतु आवेदन का साक्ष्य प्रस्तुत करेंगें। उम्र सीमा संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा के मापदंड के अनुरूप होगा।
  4. अभ्यर्थियों को इस कार्यालय द्वारा संचालित स्टडी कीट एवं टूल किट योजना में से केवल एक योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही पूर्व में स्टडी कीट/ टूल किट प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

नोट:- “स्टडी किट’ हेतु योग्य अभ्यर्थी दिनांकः-15.12.2025 तक जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया में आवेदन कर सकते है। दिनांकः-15.12.2025 के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों का चयन तीन सदस्यीय समिति द्वारा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes