Wednesday, June 24, 2026
Homeबेतियातकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए टूल किट योजना।

तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए टूल किट योजना।

15 दिसंबर तक करें आवेदन।

बेतिया मोहन सिंह।

श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा “नियोजन सेवा का विस्तार” अंतर्गत कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़े वर्ग, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी जो Electrician/fitter/mobile Repair/Beautician/Plumber/Electronic Repair/Home Appliances Repair/Sewing Machine Operating इत्यादि में व्यवसायिक / तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु सहायतार्थ संबंधित ट्रेड का Tool Kit उपलब्ध कराया जायेगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि टुल किट हेतु योग्यता निम्न प्रकार हैः-

  1. नियोजनालय में न्यूनतम छः (06) माह पूर्व से निबंधित हो।
  2. बिहार के निवासी एवं वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम रू0 3,00,000/- मात्र होना चाहिए।
  3. अभ्यर्थी केन्द्र सरकार अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम तीन माह का सम्बद्ध ट्रेड में प्रशिक्षित एवं उम्र सीमा 18-40 वर्ष अंतर्गत होना चाहिए।
  4. RSETI, जन शिक्षण संस्थान PMKVY, DDUGKY इत्यादि मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त तीन माह से कम एवं RPL (Recognition of prior Learning) के तहत नियमानुसार प्रमाण पत्र प्राप्त अभ्यर्थी टूल किट प्राप्त करने हेतु योग्य होंगे।
  5. अभ्यर्थियों को इस कार्यालय द्वारा संचालित स्टडी किट एवं टूल किट योजना में से केवल एक योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही पूर्व मे स्टडी किट/दूल किट प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

नोटः-‘दूल किट’ हेतु योग्य अभ्यर्थी दिनांकः-15.12.2025 तक जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया में आवेदन कर सकते है। दिनांक:-15.12.2025 के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों का चयन तीन सदस्यीय समिति द्वारा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes