Friday, June 5, 2026
Homeबिहारमझौलियासोशल मीडिया पर कट्टा लहराते युवक का वीडियो वायरल, मझौलिया पुलिस जांच...

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते युवक का वीडियो वायरल, मझौलिया पुलिस जांच में जुटी

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया पंचायत के वार्ड नंबर–5 निवासी ध्रुप साह के पुत्र राजन कुमार का एक वीडियो आज 14 दिसंबर रविवार करीब एक बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक कथित रूप से अवैध हथियार (कट्टा) लहराते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आते ही इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोगों में दहशत व चिंता देखी जा रही है।
मामले की जानकारी मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो की गहन जांच कर रही है। साथ ही युवक की पहचान की पुष्टि और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो कब और कहां का है तथा हथियार असली है या नहीं यह जानकारी मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया है वीडियो जांच की जा रही है पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes