Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाबिहार के राज्यपाल डॉक्टर आरिफ मोहम्मद खान ने किया भोजपुरिया कला- हाट...

बिहार के राज्यपाल डॉक्टर आरिफ मोहम्मद खान ने किया भोजपुरिया कला- हाट कार्यक्रम का उद्घाटन।

बेतिया मोहन सिंह।
प•चम्पारण जिला के बेतिया रमना स्थित ऑडिटोरियम मे संस्कार भारती द्वारा भोजपुरिया कला हाट मे सम्मिलित हुए बिहार के राज्यपाल डॉक्टर आरिफ मोहम्मद खान । इनके साथ लोकसभा सचेतक सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल सहीत कई गणमान्य उपस्थित रहे । इस दौरान राज्यपाल ने सबसे पहले थारू जनजाति द्वारा लगाये गये हाट का निरीक्षण किया। जिसमे थारू महिलाओं द्वारा बनाई गई हस्तकला का निरीक्षण किया । इसके पहले उन्होने ईश्वरीय शांती महाविद्यालय (लाॅ काॅलेज) का शिलान्यास किया । मंच पर आते ही संस्कार भारती द्वारा राज्यपाल को सम्मानित किया गया । उसके बाद राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारम्भ की गई। बेतिया के इस ऑडिटोरियम मे उपस्थित दर्शको को सबसे पहले लोकसभा सचेतक सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने संबोधित करते हुए पहली बार प•चम्पारण आये राज्यपाल को प•चम्पारण के भौगोलिक स्थिती के बारे मे जानकारी दी और कहा की यह धरती महात्मा बुद्ध, सीता माता , लव कुश की शरणस्थली रही है।
वहीं कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए राज्यपाल डॉक्टर आरिफ मोहम्मद खान ने इस धरती को नमन किया और कहा कि संस्कार भारती द्वारा इस तरह का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा । इस तरह के कार्यक्रम मे संस्कार सिखने को मिलता है । वही संस्कार भारती द्वारा दिये गये विषय “स्व ” पर बोले की यह बहुत ही अच्छा विषय है की “मैं कौन हूॅ ” इसे जानना अति आवश्यक है । अगर मानव इसे समझ ले तो जिवन मे आये बहुत सी परेशानिओं को आसानी से सुलझा जा सकता है । बहुत सारे उपदेश देते हुएअध्यात्म के बारे मे बताया। वही कार्यक्रम का अन्त राष्ट्र गान के साथ समाप्त हुआ ।
इसके पहले राज्यपाल ने क्षेत्र मे उत्क्रिष्ट कार्य करने वाले 17 लोगो को सम्मानित भी किया । तो वही थारू जनजाती के तरफ से आनंदी भुजा और जमाव दही राज्यपाल को भेट की गई। इसके पहले उनलोगो ने राज्यपाल को अपना लोकप्रिय नृत्य झमटा दिखाया तथा खेती किसानी पर लोक गीत सुनाया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes