Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाबस की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल

बस की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच 727 स्थित सेनुवरिया चौक पर बस की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को उठाकर इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर मझौलिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा बस और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान सेनुवरिया पंचायत जितेंद्र तिवारी 35 वर्षीय पुत्र अजय तिवारी के रूप में हुई है पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes