
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग के सभी कर्मियों और सभी पंचायत के सरपंच, उप सरपंच, ग्राम कचहरी सचिव आदि के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार के द्वारा पंचायती राज विभाग के सभी कार्यों पर प्रकाश डाला गया, उनके द्वारा बताया गया की जिनकी जो कार्य है अपनी पूरी शिद्दत और ईमानदारी से पंचायत भवन में बैठकर कार्य करेंगे किसी तरह गलत और अपने सम्बंधि कार्य को नहीं करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा. किसी भी शिकवा शिकायत के लिए सभी सरपंच सीधे बेहिचक संपर्क कर सकते हैं साथ ही सभी पंचायत।के कार्यों की समीक्षा की गई और बताया गया कि अपने-अपने पंचायत में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैऔर आम जनता को किसी भी कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े इस पर पूरी मेहनत के साथ अपने पंचायत में कार्यों के प्रति तत्पर रहे वही जनप्रतिनिधि प्रयासकरें की कोई भीपब्लिक किसी कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय ना आए उनका कार्य अपने पंचायत में सफलतापूर्वक हो जाए. सभी सरपंच आम पब्लिक का कोई भी केस को आप अपने स्तर से अपने ग्राम कचहरी में ही इसका निष्पादन कराएं इसके लिये कोई थाना या कोर्ट का चक्कर न लगाएं, इसमें आम जनता की आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है बैठक में सभी पंचायतों के प्रधान लिपिक पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, कचहरी सचिव आवास पर्यंवेक्षक, कार्यपालक सहायक आदि कर्मी उपस्थित थे


