
बेतिया मोहन सिंह।
केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विज़न को साकार करने वाला केंद्रीय बजट 2026 आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक बजट है।
बजट से बुनियादी ढांचे, उद्योग और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।
सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स, एमएसएमई, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस के साथ यह बजट समावेशी और दीर्घकालिक विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।
यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और उद्यमियों के सशक्तिकरण की इस सोच में नए भारत की झलक साफ दिखाई देती है।
रेणु देवी ने कहा इस दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट के लिए माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।


