Monday, June 22, 2026
Homeबेतियाहोली और रमज़ान में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए एक दुसरे...

होली और रमज़ान में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए एक दुसरे के पर्वों का सम्मान करें: सुनील कुमार राव


बेतिया मोहन सिंह। भाकपा (माले ) नेता सुनील कुमार राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पवित्र रमजान और होली को देखते हुए आम लोगों से अपील हैं कि रमजान के महीने में इबादत करने वाले और रंगों के त्यौहार होली को दोनों समुदाय आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाये और एक- दूसरे के पर्व – त्योहार का सम्मान करें और किसी भी प्रकार के उकसावे से बचें ताकि हमारी गंगा जमुनी तहजीब पर आंच न आये . सोसल मीडिया पर किसी भी तरह का उकसाने वाला पोस्ट न डालें और न शेयर करें । अगर ऐसी पोस्ट है तो समाज और प्रशासन सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखें और वैसे लोगों के साथ सख्ती से कार्रवाई करें. मस्जिद में देर रात में तरावी पढ़कर घर लौटने के क्रम में रोजेदारों के साथ शरारती तत्वों के द्वारा उत्पात करने की संभावना रहती हैं.इन स्थितियों में पुलिस से मांग करते हैं कि मस्जिदों के निकट उस समय पुलिस की पेट्रोलिंग की गारंटी किया जाय जिससे शरारती तत्वों को उत्पात मचाने का मौका न मिले.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes