Monday, April 20, 2026
Homeबेतियायह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है----- रेणु देवी

यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है—– रेणु देवी

बेतिया मोहन सिंह।
बिहार बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी ने कहा कि यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है।
न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।
बजट में अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह बजट सर्वस्पर्शी, जनोपयोगी एवं संतुलित बजट है जिससे प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी।
रेणु देवी ने इस जनोन्मुखी बजट पर आम जनता की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और वित्तमंत्री
विजेंद्र यादव जी का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes