Tuesday, June 23, 2026
Homeबेतियाईआरओ, एईआरओ, बीएलओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों/बीएलए के साथ...

ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों/बीएलए के साथ बैठक सम्पन्न।

विधान सभा वार, ब्लॉक स्तर एवं बूथ स्तर पर हुई बैठक।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को गणना प्रपत्र नहीं भरने वाले निर्वाचकों की सूची हस्तगत की गई।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश के आलोक में आज समूचे जिले में ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों/बीएलए के साथ बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक विधान सभा वार, ब्लॉक स्तर एवं बूथ स्तर पर हुई।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को गणना प्रपत्र नहीं भरने वाले निर्वाचकों की सूची हस्तगत की गई है।

उन्हें बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार के दिशा-निर्देश के आलोक में अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। इस क्रम में दिनांक 26.07.2025 तक सभी निर्वाचकों से गणना प्रपत्र प्राप्त कर दिनांक 01.08.2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा।

उन्हें बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अन्तर्गत गणना प्रपत्र के संग्रहण एवं अपलोडिंग का कार्य अब अंतिम चरण में है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रह जाय इस हेतु सभी राजनैतिक दलों का सहयोग वांछित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes