Tuesday, July 28, 2026
Homeबलियाजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बैरिया में...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बैरिया में सुनी जनशिकायतें, कुल पच्चीस मामले सामने आए, पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

बलिया।बैरिया तहसीलों में शनिवार को यूसम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बैरिया में जन शिकायत सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समय पर निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़ी सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
आपको बताते चलें कि समाधान दिवस में अशोक कुमार यादव ग्राम प्रधान कोडहरा नौबरार(जयप्रकाश नगर) ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय संसार टोला (गोवर्धन पहाड़) में तैनात सहायक अध्यापक ज्ञान सागर त्रिपाठी लगातार विगत कई वर्षों से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनीष कुमार सिंह को प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समय पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, अवैध कब्जा हटाए जाने, वरासत, पेंशन व सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को समय पर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes