Tuesday, July 28, 2026
Homeबेतियाबिहार बंद के दौरान बेतिया में रहा अफरा तफरी का माहौल।

बिहार बंद के दौरान बेतिया में रहा अफरा तफरी का माहौल।

प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस पर पथराव, इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में।

बेतिया मोहन सिंह।
नीट पेपर लीक के विरुद्ध बेतिया में 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान छात्रों और विपक्षी दलों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में छात्र और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल थे।प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी समाहरणालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए।जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए चप्पेचप्पे पुलिस की तैनाती की थी। दंगा नियंत्रण वाहन से लेकर अग्निशमन की गाड़ियां और आंसू गैस के गोले सहित पुलिस सभी संवेदनशील जगहों पर तैनात थी।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को तीतरबितर किया।प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लगे प्लास्टिक के डिवाइडर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और महावत टोली चौक के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। भागने के क्रम में कुछ प्रदर्शनकारी छात्र महावत टोली चौक स्थित होटल दिल्ली दरबार में भाग कर छुप गए। पुलिस में होटल को घेरकर उसमें से करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच या खेल लगभग 2 घंटे तक कड़ाके की धूप में चलता रहा। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इससे बात पुलिस में नगर के विभिन्न क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। ऐसे तो बिहार बंदी के दौरान मिला -जुला असर दिखा और नगर में करीब 4 घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes