
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
बेतिया/मझौलिया: पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को लेकर आमजन से महत्वपूर्ण अपील की है, उन्होंने स्पष्ट कहा कि पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाता है तथा इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क या रिश्वत नहीं ली जाती,यदि कोई पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे की मांग करता है,तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें। शिकायत की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील की कि सत्यापन प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी अवैध वसूली की सूचना तुरंत दें।


