


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया बाबू टोला स्थित वार्ड नंबर-2 में नई दिशा एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से ग्रामीणों का सेहत
कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना और परिवार के सदस्यों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सेहत कार्ड के लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि सेहत कार्ड के माध्यम से लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, विभिन्न प्रकार की जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ निर्धारित प्रक्रिया के तहत मिल सकेगा। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर जांच कराने और बीमारी के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई।
नई दिशा एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। सेहत कार्ड बन जाने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।
मौके पर सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण तिवारी, विशाल सिंह, संदीप पटेल, बिरजू पटेल, श्रीकृष्ण माझी, नंदकिशोर महतो, अजय मंडल बलवंत कुमार राजेश यादव और लोरिक माझी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अभियान को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया।


