
बलिया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार
कार्यक्षेत्र रेवती थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह के चितबड़ागांव तथा एस आई लालमणि के पकड़ी थाना स्थानांतरित होने पर थाना परिसर में आयोजित समारोह में पुलिस सहकर्मियों व राष्ट्रीय पत्रकार संघ बलिया व प्रबुद्ध नागरिकों ने माल्यार्पण व गिफ्ट के साथ सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।
अपने संबोधन में थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि 16 महिने के कार्यकाल में हरेक पीड़ित को न्याय व उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया। इसमें थाना क्षेत्र के लोगों का मुझे भरपूर सहयोग मिला। बावजूद मेरे से कही कुछ चूक हुई हो तो इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। यूथ क्लब हेल्पलाइन के प्रबंधक अजय सिंह ने निवर्तमान थानाध्यक्ष के कार्यकाल में जन सहयोग से हुए थाना के काया कल्प की प्रशंसा की। कहा कि इसका लाभ यहां आने वाले अन्य सहकर्मियों को मिलेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला, राम सकल यादव, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत जिला उपाध्यक्ष नित्यानन्द सिंह क्षेत्रिय पत्रकार महेश कुमार, सिंधु तिवारी आदि मौजूद रहे। निवर्तमान थानाध्यक्ष की जगह चितबड़ागांव थाना से प्रशान्त चौधरी को रेवती थानाध्यक्ष बनाया गया है।


