
बलिया। बैरिया ग्राम पंचायत टेंगरहीं निवासी ट्रोरो इंटरनेशनल, लंदन की को-फाउंडर स्नेहा सिंह राजपूत ने ऑटोमोबाइल (प्रीमियम कार) सेक्टर में अपनी नई पारी की दमदार शुरुआत की है जिससे ग्रामवासियों में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है।
स्नेहा सिंह राजपूत के पति मनोज सिंह, जो प्राइवेट सेक्टर में एक हाई-प्रोफाइल पद पर कार्यरत हैं,और उनके जेठ दिनेश सिंह ने इस उपलब्धि को परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में ट्रोरो इंटरनेशनल का भारतीय मुख्यालय स्थापित कर सप्लाई चेन, मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, डिमांड प्लानिंग और लीगल जैसे सभी प्रमुख विभागों का संचालन शुरू किया गया है। साथ ही, एक भव्य प्रीमियम कार शोरूम का भी शुभारंभ हुआ, जो भारत में ट्रोरो इंटरनेशनल के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
मुख्यालय और शोरूम का उद्घाटन परिवार की मुखिया रमावती देवी (पत्नी स्व. राम प्रवेश सिंह, टेंगरहीं) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र निवासी सुदामा सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे।
को-फाउंडर स्नेहा सिंह राजपूत इस उड़ान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और नए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही हैं। ट्रोरो इंटरनेशनल के कार एक्सेसरीज, पीपीएफ, विंडो फिल्म और अन्य प्रोडक्ट्स पहले से ही दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, तमिलनाडु, केरल, लखनऊ और वाराणसी में अपनी पहचान बना चुके हैं।


